मनोरंजन

दीपिका पादुकोण को आया था पैनिक अटैक, आज हो सकती हैं डिस्चार्ज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को सोमवार देर रात यानी 26 सितंबर को अचानक तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रात को अचानक उन्हें बैचेनी महसूस होने लगी। जिसके बाद उनकी तबियत ज्यादा खराब होने लगी। बिना वक्त जाया किए दीपिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। अस्पताल में एक्ट्रेस के सभी टेसट करवाए गए। हालांकि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर्स का कहना है कि अब दीपिका पादुकोण की तबियत पहले से बेहतर है। एक्ट्रेस की हेल्थ रिपोर्ट पर सभी की नजरे टिकी हुईं है। माना जा रहा है कि उन्हें पैनिक अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें बैचेनी का एहसास हुआ। लेकिन दीपिका अब ठीक है। और सब सही रहा तो उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हालांकि इन खबरों पर अभी तक किसी का भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका को इस तरह पैनिक अटैक्स आए हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस को जून के महीने में इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा था। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका का हार्ट रेट काफी हाई हो गया था। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के बड़े अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दीपिका के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुकी है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इस वक्त कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खानके साथ नजर आएंगी। इसके बाद दीपिका फिल्म ‘फाइटर’ पर ऋतिक रोशन के साथ काम करने वाली है। इसके अलावा भी दीपिका के पास कई बड़े प्रोजेक्टस मौजूद है। जिनमें से एक हॉलीवुड फिल्म का हिंदी रिमेक भी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777