मनोरंजन

आज पुराने बिल हाथ लगे… अजय के ट्वीट पर बोले फैंस- तब्बू आ रही है, संभालकर रखना

अजय देवगन की गिनती इंडस्ट्री के उन कलाकारों में होती है। जो अपनी शख्सियत के साथ साथ इंटेलिजेंस के लिए भी मशहूर है। सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहने वाले अजय हर मुद्दे पर दिलखोल कर अपनी राय भी रखते है। लेकिन, इस बार वो किसी मुद्दे की वजह से सुर्खियों में नहीं बने है। इस बार वजह कुछ और है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी फिल्म दृश्यम के दौरान के कुछ पुराने बिल को साझा किया है।

अजय देवगन ने कुछ देर पहले ही अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस ट्वीट में अभिनेता ने साल 2015 में रिलीज हुई अपनी फिल्म के दौरान के कुछ पुराने बिल शेयर किए है। बता दें ये ट्वीट एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म और दृश्यम के सीक्वल दृश्यम 2 पर किया गया है।

अजय देवगन ने अपने ट्वीट में चार पिक्टर्स शेयर किए है। जिसमें से एक फोटो किसी रेस्टोरेंट के बिल का है। तो वहीं, दूसरा स्वामी चिन्मयानंद जी के सत्संग की सीडी का है। इसके अलावा दो और तस्वीर है जो एक बस के टिकट की है और दूसरी मूवी टिकट की। इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए कैप्शन में अजय देवगन ने लिखा है कि आज कुछ पुराने बिल हाथ लगे।

अजय के ट्वीट पर फैंस के रिएक्श
अब अजय की इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन्स आ रहे है। इस ट्वीट पर एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा है। कि दृश्यम बॉलीवुड की बेस्ट रीमेक में से एक है। उम्मीद करता हूं फिल्म का दूसरा पार्ट भी बहुत अच्छा हो। तो वहीं, एक और यूजर ने लिखा है कि दृश्यम 2 का दिल से इंतजार कर रहा हूं। इसके अलावा एक फैन ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा है कि तब्बू मैम फिर से वो केस ओपन करने की तैयारी में है। होम मिनिस्ट्री से परमिशन मांगी है। बिल्स संभाल कर रखिए सर।

कब रिलीज होगी दृश्यम 2?
फिल्म दृश्यम 2 की बात करें तो ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। जिसमें अजय देवगन के अलावा, तब्बू, श्रिया शरण, इशिता दत्ता, रजत कपूर, मृणाल जाधव और अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई अजय और तबू स्टारर दृश्यम की सीक्वल मूवी है। जिसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. दृश्यम 2 इसी साल 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777