कारोबार

सोना 107 रुपये चढ़ा, चांदी में भी 563 रुपये की तेजी

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मंगलवार को 107 रुपये की तेजी आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने की कीमतों में आई यह तेजी रुपये के टूटने और डॉलर के लगातार मजबूत होने के कारण हुआ। मंगलवार को सोना 107 रुपये प्रति दस ग्राम की मजबूती के साथ 51,092 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। इससे पिछले कारोबारी सोशन में सोना 50,985 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर करोबार करता दिखा था।

चांदी में भी उछाल
मंगलवार को चांदी की कीमतों में भी उछाल दिखी। चांदी 563 रुपये मजबूत होकर 54,639 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिकी। बाजार के जानकारों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती है। मंगलवार को भारतीय रुपया 12 पैसे टूटकर 79.90 के स्तर पर पहुंच गया।

ग्लोबल मार्केट में भी सोना और चांदी मजबूत
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत हाेकर 1715 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव से बिक रहा है। ग्लोबल मार्केट में चांदी सपाट तरीके से 18.41 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की कीमत पर ट्रेड कर रही है।

रूस के यूरोप के लिए नेचुरल गैस की सप्लाई बंद करने के बाद सोना मजबूत
एचडीएफसी बैंक के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोर होने यूरोप में ऊर्जा पर खर्च बढ़ने से लोग सोना में निवेश को सुरक्षित मानकर खरीदारी कर रहे हैं। इससे कीमतों में उछाल दिख रही है। उन्होंने कहा कि रूस की ओर से नेचुरल गैस की सप्लाइ रोक देने से यूरोप में ऊर्जा का खर्च बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777