विश्‍व

मुख्य टापू पर हमले का अनुकरण कर रहा ड्रैगन, ताइवान ने लगाया बड़ा आरोप

चीन ताइवान के बीच 73 साल पुराना विवाद रूस यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर से गर्मा गया है। वहीं अमेरिका ने इस आग में घी डालने का काम किया है। चीन की तमाम धमकियों के बावजूद हाल ही में अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया। नैंसी के दौरे से बौखलाया चीन ताइवान को हमले की धमकी दे रहा है। ड्रैगन को अमेरिका का ताइवान की स्वतंत्रता के पक्ष में खुल कर समर्थन करना हजम नहीं हो रहा है। वहीं ताइवान ने ताइवान ने चीनी सेना पर शनिवार को अपने मुख्य द्वीप पर हमले का अनुकरण करने का आरोप लगाया है।

बीजिंग ने वाशिंगटन के साथ सहयोग को निलंबित करने की घोषणा के बाद अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइपे यात्रा के बाद चीन बुरी तरह बौखला गया है। बता दें कि पेलोसी की चीन के स्व-शासित पड़ोसी देश ताइवान, – जिसे वह अपने क्षेत्र के रूप में दावा करता है। की यात्रा के मद्देनजर दोनों महाशक्तियों के बीच संबंधों में खटास आई है।

विश्लेषकों का कहना है कि बीजिंग ने शनिवार को ताइवान के आसपास अपने सबसे बड़े सैन्य अभ्यासों को कुछ और दिन जारी रख सकता है। अभ्यास का उद्देश्य नाकाबंदी और द्वीप पर अंतिम आक्रमण करना था। इस संबंध में ताइपे ने कहा कि उसने ताइवान जलडमरूमध्य में “कई” चीनी विमानों और जहाजों का संचालन देखा है। ताइवान का मानना है कि वे स्व-शासित लोकतंत्र के मुख्य द्वीप पर हमले की नकल कर रहे हैं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/