मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने बताया जलसा में क्यों फहराने लगे तिरंगा, बोले- हर घर में फहराना चाहिए

अमिताभ बच्चन अपने दिल की बातें सोशल मीडिया और ब्लॉग में लिखते रहते हैं। अपने रीसेंट ब्लॉग में उन्होंने तिरंगे के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया है कि इलाहाबाद वाले घर पर 15 अगस्त सन 1947 में जब तिरंगा फहराया था। तो कितना गर्व और देशभक्ति वाला भाव मन में आया था। वह उस वक्त काफी छोटे थे। अमिताभ बच्चन ने यह भी लिखा कि वह जलसा में कबसे और क्यों तिरंगा फहराने लगे। फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है। कि हर घर पर तिरंगा फहराया जाना चाहिए। यह बहुत गर्व की बात है।

बताया कब फहराने लगे तिरंगा
ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने याद करते हुए लिखा है। कि आम नागरिकों को कुछ खास दिनों के अलावा झंडा फहराने की इजाजत नहीं थी। इसके बाद सांसद नवीन जिंदल कोर्ट गए और झंडा फहराने का अधिकार लिया। अमिताभ बच्चन लिखते हैं, जैसे ही फैसला उनके पक्ष में आया, मैं अपना राष्ट्रीय ध्वज तुरंत अपने घर पर फहराना शुरू किया। जो लोग संडे मीट के लिए आते वे जलसा के गेट पर इसे नोटिस करते।

खादी का होना चाहिए था तिरंगा
झंडा फहराने के कुछ प्रतिबंध भी होते थे कि कैसे इसे उतारा जाए, कैसे फहराया जाए। साइज, मैटीरियल, यह खादी का होना चाहिए। 2014 तक बंगलौर जिसे अब बेंगलुरु कहते हैं। के एक खास स्टोर से खरीदा जाता था। अब हर में इसके लिए कैंपेन चलना चाहिए कि हर घर में इसे गर्व से फहराया जाए।

याद किया आजादी का वक्त
अमिताभ बच्चन ने वो वक्त भी याद किया जब 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिली थी। वह यादें 15 को मिली स्वाधीनता की। 5 साल का मैं अपने इलाहाबाद के घर में हाथ में तिरंगा लिए, बरामदे में देशभक्ति, पहचान, अपना तिरंगा, हमारा तिरंगा होने के गर्व से भरा हुआ। पुरानी यादों से वापस आते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि एक शूट के लिए मुझे कुछ लाइन्स गाने के लिए कही गईं। मैंने गाईं। राष्ट्रीय भावनाओ से किसी भी तरह का जुड़ाव गर्व की बात है। अमिताभ बच्चन ने तिरंगे की एक तस्वीर भी ट्वीट की है।इसके साथ लिखा है, हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777