उत्तराखंड

‘समान नागरिक संहिता पर बनाई गई कमेटी की पहली बैठक

देहरादून – देश में समान नागरिक संहिता की मांग समय-समय पर उठती रहती है। समान नागरिक संहिता यानी की यूनिफॉर्म सिविल कोड। उत्तराखंड में दोबारा सत्ता में वापसी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसको लेकर एक कमेटी का गठन किया और उस कमेटी ने काम भी शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड में लागू करने के लिए हमने जनता के सामने आम चुनाव से पहले संकल्प रखा था। इस पर बनाई गई कमेटी ने काम करना शुरू कर दिया है। पहली बैठक हो गई है। जनसुझाव लिए जाएंगे। उसके बाद ड्राफ्ट बनाकर सरकार इसे लागू करेगी।

उन्होंने कहा कि हमनें 6 महीने का समय रखा है। कमेटी की पहली बैठक हो गई है। अन्य बैठक भी होंगी। जनसुझाव लेने के बाद कमेटी ड्राफ्ट बनाएगी, उसको लागू करेंगे।

चुनाव के दौरान उत्तराखंड भाजपा ने समान नागरिक संहिता का वादा किया था। ऐसे में सरकार बनने के साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की कवायद शुरू कर दी है। कुछ वक्त पहले उन्होंने कमेटी का गठन किया था और आज उन्होंने जो जानकारी दी। उसके मुताबिक पहली बैठक भी हो चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777