मनोरंजन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने शादी के 6 साल पहले क्यों लगाया था सिंदूर

फिल्ममेकर फराह खान ने एक बहुत पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस खूबसूरत तस्वीर में बॉलीवुड के पॉपलर एक्टर और एक्टर्स नजर आ रहे है। इस तस्वीर में करण जौहर, साजिद खान, रानी मुखर्जी, फरहान अख्तर और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आ रहे हैं। तस्वीर बहुत प्यारी है। लेकिन दर्शकों को इस तस्वीर में एक बहुत खास और अलग चीज नजर आई जिसके बाद सबका ध्यान एक ही एक्टर्स पर जाकर टिक गई और सवालों की लाइन लग गई।

बता दें कि इस तस्वीर में दर्शकों की नजरें केवल ऐश्वर्या राय बच्चन पर जाकर टिक गई है। क्योंकि एक्टर्स ने अपनी मांग में सिंदूर लगा रखा है। फराह खान की 2001 की इस तस्वीर में सिंदूर लगाए ऐश्वर्या राय को देखकर फेंस काफी हैरान है। लेकिन फराह खान ने इस फोटो का राज बताया है।

फराह ने बताया कि यह तस्वीर उस समय कि है। जब पहली बार फराह ने अपना घर खरीदा था। साथ ही करण जौहर के लिए उन्होंने कहा कि यह बहुत की रेयर तस्वीर है। क्योंकि पहली बार करण जौहर ने नॉन डिजाइनर कपड़े पहने हुए थे। फराह ने ऐश्वर्या राय की मांग के सिंदूर का खुलासा भी किया और बताया कि उस समय ऐश्वर्या राय बच्चन संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान की फिल्म देवदास कर रही थीं।

वह सीधे सेट से फराह खान के घर पहुंची थीं। और यही वजह है कि उनके माथे में सिंदूर लगा हुआ था। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से साल 2007 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777