राष्ट्रीय

गहलोत बोले- जिन राज्यों में है भाजपा की सरकार, वहां रामनवमी पर भड़के दंगे

हिंदू नववर्ष की शुरुआत पर करौली में हुई हिंसा को लेकर भाजपा ने लगातार राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी कड़ी में आज भाजपा की ओर से तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में एक न्याय यात्रा निकाला गया। हालांकि, तेजस्वी सूर्या को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तेजस्वी सूर्या एवं भाजपा लगातार अशोक गहलोत के खिलाफ हमलावर है।

इन सब के बीच अब अशोक गहलोत ने ट्वीट कर भाजपा पर पलटवार किया है। अपने ट्वीट में अशोक गहलोत ने लिखा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। वहां रामनवमी पर दंगे भड़के। राजस्थान में सभी समुदायों ने साथ मिलकर रामनवमी का त्यौहार मनाया एवं रामनवमी के जुलूसों का हिन्दू, मुस्लिम, सिख समेत तमाम धर्मों, वर्गों के लोगों ने स्वागत किया।

गहलोत ने आगे लिखा कि भाजपा को राजस्थान के लोगों की एकता एवं सौहार्दपूर्ण माहौल से ही परेशानी है। ये अफसोस कर रहे हैं कि प्रदेश में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से कैसे मन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतागण लगातार प्रयास कर रहे हैं। कि कैसे प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाया जाए।

इसलिए कभी ये करौली में जाकर भ्रामक बातें करते हैं तो कभी राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपते हैं जिससे तनाव बना रहे। परन्तु प्रदेश सरकार ने प्रशासन को चाक चौबंद रहने के निर्देश दिए है। जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि राजस्थान की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वो किसी भी पार्टी या वर्ग से संबंध रखता हो। आपको बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में करौली जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बुधवार को करौली-दौसा सीमा पर रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर इन नेताओं ने गिरफ्तारी दी। दौसा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राम खिलाड़ी मीणा ने बताया कि सूर्या औरपूनियां को करौली जाने से रोका गया इस पर उन्होंने अपनी गिरफ्तारी दी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777