मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर

एक्टर विक्रांत मैसी ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी कर ली है। विक्रांत और शीतल ने प्राइवेट सेरेमनी की जिसमें उनके परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। 18 फरवरी को कपल ने अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लिए और एक दूसरे को पति पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

बता दें, विक्रांत मैसी और शीतल ने शहर के शोरशराबे से दूर ठंडी वादियों के बीच हिमाचल प्रदेश में शादी की है। सोशल मीडिया पर विक्रांत और शीतल की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जो कि शादी के मंडप की है। मंडप पर शीतल और विक्रांत रस्में पूरी करते नजर आ रहे है। विक्रांत ने अपनी शादी में व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। वहीं शीतल रेड कलर का ब्राइडल लहंगा पहने नजर आई थी।

विक्रांत और शीतल लंबे समय से एक दूसरे को जानते है। इस दौरान दोनों रिलेशनशिप में आ गए। साल 2019 में विक्रांत और शीतल ने रोका सेरेमनी की थी। कोईमोकई को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने इस खबर की पुष्टि की थी कि दोनों ने सगाई कर ली है।

शादी से पहले विक्रांत ने लिया था नया फ्लैट
विक्रांत ने शादी से पहले नया फ्लैट लिया था। उन्होंने बताया था कि वह शीतल के साथ नए घर में शिफ्ट हो गए है। जो कि काफी बड़ा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में विक्रांत ने अपने नए घर की झलक फैंस को दिखाई थी। उस वक्त वह फ्लैट पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ था। तब इंटीरियर का काफी काम बचा हुआ था। जब काम पूरा हुआ उसके बाद विक्रांत ने अपने फ्लैट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। औऱ साथ ही लिखा था। मेरा घर’उस फोटो में विक्रांत के साथ शीतल भी देखी गई थी।

विक्रांत ने ये भी बताया था कि उनका घर सी फेसिंग है। एक्टर ने ये भी बताया था कि उनके घर में उनका फेवरेट कोना कौन सा है। एक्टर ने कहा था कि ‘मेरी बालकनी और यहां से सामने समुद्र दिखता है। मैं हर दिन नेचर देखता हूं। ये मेरे घर का मेरा फेवरेट कोना है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777