जनता जर्नादन

राज्यपाल ने आशुतोष चंद्र पाण्डेय की पुस्तक ‘जरा सी देर लगती है’ का विमोचन किया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहां राजभवन स्थित कार्यालय कक्ष में आशुतोष चंद्र पाण्डेय के काव्य संग्रह “जरा सी देर लगती है।

का विमोचन किया। अतुकान्त कविताओं के इस युग में आशुतोष जी का पूरा काव्य संग्रह गजल शैली से प्रभावित तुकान्त गीतों का संग्रह है जिसे सहज ही गुनगुनाया जा सकता है। यह संग्रह इतना सार गर्भित है कि कोई भी सहृदय इसे संकलित करना चाहेगा।

काव्य प्रतिभा के धनी आशुतोष जी स्वयं वर्तमान में सचिवालय में अनुसचिव न्याय के पद पर कार्यरत हैं। पुस्तक विमोचन में उनके साथ डॉ0 दिनेश चंद्र अवस्थी महामंत्री राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, डॉ0 नलिन रंजन सिंह एसोसिएट प्रो0 जयनारायण पी0जी0 कॉलेज, श्री शशिकांत शुक्ला उपसचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा श्री श्रवण कुमार नगर निगम लखनऊ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777