मनोरंजन

सन्नी दियोल की आने वाली फिल्म गदर 2 विवादों में –लग रहा धोखाधडी का आरोप

पालमपुर – बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म गदर 2 रिलिज होने से पहले ही विवादों में उलझ गई है। बॉलीवुड निर्देशक अनिल शर्मा ने वर्ष 2001 में सनी देओल और अमीष पटेल को लेकर सुपरहिट फिल्म ‘गदरः एक प्रेम कथा’ बनाई थी। अब इस फिल्म सीक्वल ‘गदर 2’ होने जा रहा है।

इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल एवं उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में होंगे। फिल्म को अनिल शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। अनिल शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी इसे अगले साल रिलिज करने जा रही हैं। लेकिन फिल्म की शूटिंग के ही बीच नया विवाद खडा हो गया है। इस फिल्म के कई सीन हिमाचल के जिला कांगडा के पालमपुर के भलेड गांव में शूट किये गये थे।

लेकिन अब इसके निर्माता व निर्देशक पर धोखाधड़ी का आरोप लग रहा है। इस फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृशय की शूटिंग जहां हुई है। उस संपत्ति के मालिक ने अब धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777