जनता जर्नादनफ्लैश न्यूज

वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 23 दिसम्बर को वाराणसी जनपद में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का आज निरीक्षण किया। उन्होंने करखियाव में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी इंतजाम चाक-चौबंद ढंग से सुनिश्चित करने, आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त श्री दीपक अग्रवाल एवं जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी को विस्तार से अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी ने बाबतपुर से कार्यक्रम स्थल तक सड़कों की समुचित सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अमूल फैक्ट्री स्थल का निरीक्षण किया तथा मौके पर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि सम्बन्धित मार्ग/रूट की सफाई सुनिश्चित की जाय। उन्होंने निर्देशित किया कि सभा में आने वाली जनता के लिए रूट व्यवस्था सुचारु हो, ताकि लोग सुगमतापूर्वक आ सकें। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाए, बसों की पार्किंग सही ढंग से करायी जाये।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777