लाइफस्टाइल

कच्चा प्याज खाने से होती हैं ये बीमारियाँ, जानकर चौंक जाएंगे आप

प्याज का इस्तेमाल अमूमन हर घर में होता है। खाने में प्याज का तड़का लगाने से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। वहीं, कुछ लोग इसे सलाद के तौर पर कच्चा खाना भी पसंद करते हैं। प्याज ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हालाँकि, किसी भी चीज का अधिक सेवन करने से नुकसान हो सकता है। इसी तरह कच्चे प्याज का अधिक सेवन करने से शरीर को कई नुकसान पहुंचते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कच्चा प्याज खाने से शरीर को कौन से नुकसान होते हैं-

एसिडिटी
प्याज में ग्लूकोस और फ्रक्टोज अधिक मात्रा में होते हैं और इसका अधिक सेवन करने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में भोजन के साथ कच्चा प्याज खाने से खाना पचाने में मुश्किल होती है और एसिडिटी की समस्या भी होती है।

साल्मोनेलोसिस
अगर आप खाने के साथ सलाद में कच्चे प्याज का सेवन करते हैं तो आप साल्मोनेलोसिस बीमारी का शिकार हो सकते हैं। साल्मोनेला बैक्टीरिया के ग्रुप का नाम है, जो आंतों को प्रभावित करती है। यह बैक्टीरिया दूषित खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है और इससे आँतों को नुकसान होता है, इस बैक्टीरिया से संक्रमित होने से पेट संबंधित समस्याएँ होती हैं।

सीने में जलन
प्याज में पोटैशियम होता है जो शरीर में जाकर कार्डियोलिवर सिस्टम को क्षति पहुंचता है। भोजन के साथ ज़्यादा कच्चा प्याज खाने से सीने में जलन होने लगती है।

सांसों की दुर्गंध
अगर आप कच्चे प्याज का अधिक सेवन करते हैं तो आपके मुंह से बदबू आ सकती है। इससे बात करने से सामने वाले को काफी परेशानी होती है और मुंह की दुर्गंध की वजह से व्यक्ति को शर्मिदंगी का सामना करना पड़ता है।

कब्ज और पेट दर्द
प्याज में काफी मात्रा में फाइबर होता है जिसे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अधिक मात्रा में कच्चे प्याज का सेवन करने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएँ होने लगती हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777