लाइफस्टाइल

इन आसान टिप्स से सीखें कुलचा बनाना, बाजार जैसा बनकर होगा तैयार

छोले कुलचे आप लोगों ने कई बार खाए होंगे। कई महिलाएं इसे घर पर बनाना पसंद करती हैं। लेकिन अक्सर छोले तो घर पर बना लेती हैं लेकिन कुलचे बाहर से मंगवाती हैं। इसकी एक मात्र वजह ये भी है कि कई लोगों को कुलचा घर पर बनाना नहीं आता। वहीं कुछ लोग जो घर पर कुलचा बनाते हैं उनसे सही नहीं बनता। अब इसे घर पर बनाने के लिए कई सारी रेसिपी हैं।

अगर घर पर बाजार जैसा कुलचा बनाना है तो सबसे ज्यादा जरूरी है। सही तरह से कुलचे की मैदा लगाना। मैदा अगर सही से लगी होती है। तो कुलचा बाजार जैसा सोफ्ट बनता है। तो चलिए आज जानते हैं। बाजार जैसा कुलचा बनाने के लिए मैदा लगाने के स्टेप्स के बारे में।

1) कई महिलाएं कुलचा बनाने के लिए मैदा के साथ गेहूं के आटे का इस्तेमाल करती है। क्योंकि गेहूं के आटे से इसे बेलना आसान हो जाता है और हेल्थ के नजरिए से देखा जाए तो यह अच्छा होता है। लेकिन कुलचा सिर्फ मैदा से बना होता है। इसके लिए आप मैदा को अच्छे से छान लें और ध्यान दें कि मैदा जितनी फाइन होगी कुलचे उतना ही अच्छे बनेंगे।

2) मैदा में खमीर उठाने के लिए एक चुटकी बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल करें। साथ ही इसमें दही का इस्तेमाल करें। इसी के साथ नमक भी डालें। ध्यान दें मैदा में पानी का इस्तेमाल ना करें और इसे सिर्फ दही से लगाएं। अगर आप एक कटोरी मैदा का इस्तेमाल करती हैं तो 1 चुटकी सोडा इस्तेमाल करें अगर 2 कप मैदा तो 2 चुटकी सोडा।

3) मैदा को जितना मथ कर गूंथेंगी उतना अच्छा है। ऐसा करने में कम से कम 10 मिनट लग जाएंगे। लेकिन मैदा को चिकना होने तक लगाएं। मैदा लगने के बाद 10 मिनट के लिए पतले कॉटन के कपड़े से ढ़क दें। फिर 5 मिनट के लिए इसे दोबारा गूंथें।

4) कुलचे का आटा तैयार हो गया है। अब इसकी जितनी लोई बने, बना लें। आप इसे तवे पर भी बना सकती हैं। कुलचे को बेलने के बाद एक तरफ पानी लगाएं और तवे पर रख दें। अब तवे को ढक दें और कुछ सेकेंड के लिए कुलचे को पकने दें और दूसरी साइड पलट दें। कुलचा तैयार है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777