उत्तर प्रदेशजनता जर्नादनफ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस व स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अवसर पर राजभवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया तथा सुरक्षा बलों की सलामी ली। इसके बाद राज्यपाल जी ने राजभवन के अधिकारियों तथा कर्मचारियों व सुरक्षा बलों से स्वाधीनता दिवस की बधाई स्वीकार की। इस अवसर पर शाम को राजभवन मे हाई टी का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ,उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर राज्यपाल जी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं श्री हृदय नारायण दीक्षित ने ‘लोकहित के मुखर स्वर’ नामक पुस्तक का लोकार्पण किया।
राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाम को राजभवन के सुरक्षा कर्मियों व परिसर में निवास कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों व अन्य परिवारीजनों ने   सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें राजभवन के विभिन्न क्रिया-कलापों का गीत, संगीत, नाटक एवं कव्वाली के माध्यम से सुन्दर चित्रण किया गया।

राज्यपाल ने समापन अवसर पर अपने उदबोधन में कहा कि आज राजभवन में रहने वाले परिवारों व उनके बच्चों व सुरक्षा कर्मचारियों ने जिस तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये हैं।उनकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए ऐसा करने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उनमें संस्कार आने के साथ-साथ सामाजिकता भी आती है।

राज्यपाल ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करायें तथा इस समय सरकारी इमारते व विभिन्न ऐतिहासिक स्थल रंग विरंगी रोशनी से सुसज्जित हैं। आप सभी अपने बच्चों को ले जाकर उन्हें दिखाये, जिससे उनका मनोरंजन के साथ-साथ उनके ज्ञान में भी वृद्धि हो। राज्यपाल जी ने इस अवसर पर बच्चों को पुस्तकालय में ले जाकर उत्तम साहित्य पढ़ाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777