जनता जर्नादनराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री जी की ‘खेलो इण्डिया’ नीति के तहत देश में खेलों का प्रोत्साहन शुरू हुआ – मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज जनपद वाराणसी भ्रमण के दौरान कांस्य पदक विजेता ओलम्पियन हॉकी टीम के खिलाड़ी श्री ललित उपाध्याय ने सर्किट हाउस में भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने श्री उपाध्याय को स्मृतिचिन्ह और पुष्प भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और टोक्यो ओलम्पिक में प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में परिश्रम और प्रतिभा से कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हॉकी टीम तथा अन्य पदक विजेताओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी, जिससे भविष्य में भारतीय खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सम्पन्न हुए ओलम्पिक में भारत को 01 स्वर्ण, 02 रजत और 04 कांस्य पदक प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘खेलो इण्डिया’ नीति के तहत देश में खेलों का प्रोत्साहन शुरू हुआ। इसके सार्थक परिणाम ओलम्पिक, एशियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ गेम सहित अनेक अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देखने को मिले हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777