राष्ट्रीय

पेगासस केस में राहुल गांधी ने की न्यायिक जांच की मांग, गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा

पेगासस मामले को लेकर देश में राजनीति खूब हो रही है। विपक्ष केंद्र सरकार पर सड़क से लेकर संसद तक हमलावर है। आज इसी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस के प्रदर्शन में राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस जासूसी केस की न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा और कहा कि मेरा फोन भी टैप हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह जनता की आवाज पर आक्रमण है।

राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस एक हथियार है। इजरायली सरकार इसे हथियार मानती है। ये हथियार आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने इस हथियार को हिंदुस्तान की संस्थाओं और लोकतंत्र के खिलाफ प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरी निजता का मामला नहीं है। जनता की आवाज पर आक्रमण है।

सुप्रीम कोर्ट और राफेल की जांच को रोकने के लिए पेगासस का प्रयोग किया गया। गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और नरेंद्र मोदी पर न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि इसका ऑथराइजेशन PM और गृहमंत्री ही कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777