फ्लैश न्यूजलाइफस्टाइल

मटर-पनीर को बनाएं अचारी फ्लेवर के साथ, जानें रेसिपी

मटर-पनीर इंडियन रेसिपीज में सबसे ऊपर आती है। पनीर को बनाने के कई तरीके हैं। आज हम आपको मटर-पनीर बनाने की एक स्पेशल रेसिपी बता रहे हैं। आइए, जानते है। कैसे बनाएं अचारी मटर-पनीर रेसिपी

सामग्री –
पनीर 500 ग्राम
1 कटोरी मटर
1 टीस्पून जीरा
1 टेबलस्पून सौंफ
1/2 टेबलस्पून सरसों दाना
1 टीस्पून मेथी दाना
1/2 टीस्पून कलौंजी
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 टीस्पून हल्दी
1 छोटी कटोरी दही
2 टीस्पून अमचूर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून चीनी (चाहें तो)
पानी जरूरत के अनुसार
तेल जरूरत के अनुसार

विधि –
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें। तेल के गरम होते ही इसमें सौंफ, मेथी दाना, कलौंजी और जीरा डालकर भूनें।

इनके चटकते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें। प्याज के हल्का सुनहरा होते ही अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें।

दही, हल्दी, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक मिलाएं। मसाला जब अच्छे से भुन जाए और तेल छोड़ने लगे तब मटर और पनीर डालें।

थोड़ा सा पानी डालकर लगभग 5 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें। तैयार है अचारी मटर पनीर। गर्मागरम नान के साथ सर्व करें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777