राष्ट्रीय

हरियाणा सरकार ने दिल्ली के लिए यमुना में छोड़ा 16 हजार क्यूसेक पानी – राघव चड्ढा

नई दिल्ली – हरियाणा ने दिल्ली के लिए 16,000 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ दिया है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्डा ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक, ये पानी अगले तीन से चार दिन में दिल्ली पहुंच जाएगा। जिससे दिल्ली में गहराया पानी का संकट समाप्त हो जाएगा।

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा राघव चड्ढा के वीडियो को शेयर किया गया है। वहीं ट्वीट में भी लिखा गया है। कि ये दिल्लीवासियों की बड़ी जीत है। दिल्ली सरकार द्वारा हरियाणा सरकार पर बनाए गए प्रेशर और सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका के बाद हरियाणा सरकार ने दिल्ली के लिए 16 हजार क्यूसेक पानी को छोड़ दिया है। जोकि पानी की किल्लत से जूझ रहे दिल्ली के लोगों को काफी राहत देगा।

यमुना नदी में पानी की कमी होने के कारण 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उत्पादन क्षमता पर भी असर पड़ रहा है। वजीराबाद प्लांट की क्षमता 135 MGD से घटकर 80 MGD हो गई है। चंद्रावल वाटर प्लांट की क्षमता 90 MGD से घटकर 55 MGD पहुंच गई है।

वहीं ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 20 MGD से घटकर 12 MGD रह गई। उम्मीद लगाई जा रही है। कि हरियाणा द्वारा छोड़े गए पानी के दिल्ली पहुंच जाने के बाद यह तीनों वाटर प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम करने लगेंगे और काफी हद तक दिल्ली वासियों को पानी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में दिल्ली में पानी की काफी किल्लत हो गई है। इसे मुद्दा बनाकर दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी धरना प्रदर्शन किया था। हालांकि आम आदमी पार्टी का पहले से ही कहना था। कि दिल्ली के हक का पानी हरियाणा सरकार ने रोक रखा है। जब तक हरियाणा सरकार ये पानी नहीं छोड़ेगी। तब तक दिल्ली के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिला पाना मुश्किल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777