राष्ट्रीय

यूपी के सभी जिलों में प्रदर्शन के बीच प्रियंका गांधी का 14 को लखनऊ आने का ऐलान

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ मैदान में आएगी। एक तरफ सोमवार को पूरे यूपी में कांग्रेस महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ सड़क पर है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी लखनऊ आने का कार्यक्रम बना लिया है।

नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें करने के बाद उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब 14 को लखनऊ दौरे पर रहेंगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका चार दिनों तक यूपी में रहेंगी। इस दौरान उनका आजमगढ़ जाने का भी कार्यक्रम है। आजमगढ़ में दलितों पर पुलिस के अत्याचार को लेकर प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों योगी सरकार पर हमला किया था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने में लगी थीं। प्रियंका गांधी इन दिनों लगातार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी राय मशविरा कर रही हैं। इस दौरान काफी लोगों से वर्चुअल वार्ता भी की गई। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा के बाद कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब धरातल पर हकीकत को परखना चाहती है। इसी क्रम में वह 14 जुलाई को लखनऊ का दौरा करेंगी। लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में उनका दरबार लगेगा।

प्रियंका गांधी बीते कई दिन से उत्तर प्रदेश कांग्रेस सलाहकार परिषद और रणनीतिक समूह की इस डिजिटल बैठक में महंगाई के साथ उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा, महिला विरोधी अपराधों और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान वह उत्तर प्रदेश की सरकार पर भी लगातार हमला बोलने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भी भेज रही थीं। अब वह प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ उत्तर प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी एवं जंगलराज के खिलाफ मजबूती से सड़कों पर उतरेंगी।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777