फ्लैश न्यूजलाइफस्टाइल

लीची खाने के फायदे और नुकसान जानकर हो जाएंगे हैरान

लीची गर्मियों के खास फलों में से एक है। गर्मियों में लीची के खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। लीची को पानी का अच्छा सोर्स माना जाता है। लीची में विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम और मैग्नीज जैसे खनिज पाए जाते है। जो हमारे शरीर और पेट को ठंडक देते है। लीची के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। लीची में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते है। असल में मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करती है। इतना ही नहीं लीची को पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फल के कुछ नुकसान भी है। लीची का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई नुकसान भी हो सकते है। तो चलिए आज हम आपको लीची खाने के फायदे और नुकसान बताते है।

लीची खाने के फायदे-

1. डिहाइड्रेशन-
गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप लीची को डाइट में शामिल कर सकते है। लीची में काफी अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है।

2. इम्यूनिटी-
लीची में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते है। लीची के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।

3. पाचन-
लीची खाने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं गर्मी में इसके सेवन से उल्टी, दस्त की समस्या से भी बचा जा सकता है।

लीची खाने के नुकसान –
1. मोटापा-
लीची एक स्वादिष्ट फल है जिसे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन इसके ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है। क्योंकि लीची में चीनी बेहद अधिक मात्रा में होती है। जिससे मोटापा बढ़ सकता है।

2. गठिया-
लीची का अधिक मात्रा में सेवन करने से अर्थराइटिस की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि लीची में शुगर और कैलोरी की मात्रा अधिक पाई जाती है। गठिया के मरीजों को लीची का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

3. गले की खराश-
अगर आप लीची का सेवन करते है। और आपको गले में खराश की समस्या हो रही है। तो आप लीची का सेवन ना करें। लीची की तासिर गर्म होती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से गले में खराश और दर्द की समस्या हो सकती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777