राष्ट्रीय

मिशन UP के लिए योगी का दिल्ली दौरा, आज अमित शाह से मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं जहां आज उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार सीएम योगी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा कल यानी शुक्रवार के दिन योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। बीजेपी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि कल दोनों ही बारी-बारी से सीएम योगी से मिलने वाले हैं।

सीएम योगी के दिल्ली दौरे को लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या सरकार में बड़ा फेरबदल होने वाला है या फिर यूपी चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ा फेरबदल हो सकता है। गौरतलब है कि कल ही कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद ने बीजेपी ज्वाइन की है। ऐसे में उसके ठीक एक दिन बाद ही योगी आदित्यनाथ का दिल्ली आना कई सियासी संकेत की तरफ इशारा कर रहे हैं।
कल 11 बजे के करीब सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। जिसके बाद एक रोडमैप बनाया जाएगा कि आने वाले आठ से नौ महीने में उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन किस तरह से तालमेल करके अपने कदम बढ़ाएंगे। क्योंकि कोरोना लहर ने जिस तरह से पूरे देश समेत उत्तर प्रदेश में कोहराम मचाया, हालांकि योगी आदित्यनाथ ने मैराथन दौरा करके कोविड से जंग की तैयारियों का खाका भी खींचा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777