महाराष्ट्र

मानसून से पहले मुंबई में हुई बारिश

मुंबई – महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसे मानसून से पहले की बारिश बताया है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आरएमसी) ने बताया कि सुबह 11 बजे तक यहां मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी।जब मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था।

अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, मानसून अब भी मुंबई नहीं पहुंचा है। आप देख सकते हैं कि बादलो  की गड़गड़ाहट है।बिजली कड़क रही है और बारिश लगातार धीमी-तेज हो रही है। आप इसे मानसून से पहले की बारिश कह सकते है। लेकिन निश्चित तौर पर यह दक्षिण-पश्चिम मानसून नहीं है। अधिकारी ने बताया कि मानसून पहुंचने के अभी कोई संकेत नहीं है। अधिकारी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 10 जून के बाद यहां दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की घोषणा की जा सकती है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777