Maharashtra में किसानों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Maharashtra के किसानों ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। किसान लंबे समय से अटके कर्जमाफी पैकेज सहित विभिन्न मांगों के लिए हड़ताल पर हैं।
हड़ताल कर रहे किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती वे कृषि संबंधी गतिविधियों से दूर रहेंगे।
Maharashtra के नासिक, सतारा और पुणे सहित कुछ हिस्सों में छिटपुट हिंसा क घटनाएं सामने आई हैं जिसमें गुस्साए किसानों ने विभिन्न शहरों की ओर जा रहे दूध के टैंकर को रोककर कई टन दूध बहा दिया और सब्जियों एवं फलों की आपूर्ति बाधित की।
सतारा के पास हुई एक अन्य घटना में दूध टैंकर के चालक को कुछ किसानों ने हमला कर दिया। नासिक के पास कुछ पुलिस वाहनों पर पथराव भी किया गया।
किसानों के इस हड़ताल की वजह से फल, सब्जियों की आपूर्ति आधीरात से ही बाधित है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777