NCR में आंधी, बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

NCR (राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ) में आंधी के बाद बारिश होने से पारा गिरा और आज दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हुयी जिसके कारण विकास मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, एनएच आठ और एनएच एक सहित कुछ मार्गों पर यातायात जाम हुआ।

इससे पहले मौसम विभाग ने बारिश होने और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बने रहने का अनुमान व्यक्त किया था। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शाम और देर रात में और अधिक बारिश होने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 65 फीसदी दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777