सत्ता पक्ष

किसानों की उपज की खरीद प्रशासन कराएगी सुनिश्चित: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित हरख ब्लॉक के ग्राम दौलतपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को ‘खेती की बात खेत पर’ कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों से चर्चा करने पहुंची। इस दौरान उन्‍होंने कृषि फार्म का भ्रमण किया। आगमन के दृष्टिगत प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा के कृषिफार्म पर शुक्रवार को देर रात युद्धस्तर पर कार्य कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी डॉ. अरविंद चुतर्वेदी सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल से करीब तीन सौ मीटर पहले सड़क किनारे खेत में हैलीपैड को देखने के साथ ही पंडाल, मंच व्यवस्था व उन स्थलों को भी देखा, जिनका राज्यपाल को अवलोकन करना है।
गांव की मुख्य सड़क से खेतों में होकर रामसरन वर्मा के फार्म हाउस तक कच्चा गलियारा बना है। गलियारे के किनारे खेतों में मटर, सरसों, आलू, शिमला मिर्च की फसल लगी है। फार्म हाउस के ठीक सामने सहारा विधि से टमाटर की खेती है।
राज्यपाल हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद कार से फार्म हाउस पर टमाटर की फसल वाले खेत के सामने उतरेंगी। यहीं से उनका खेतों में भ्रमण शुरू होगा। टमाटर के खेत के बाद टमाटर की नर्सरी, उसके बगल में तरबूज की फसल, फिर कृषक सलाहकार केंद्र देखेंगी। इसके आगे परिसर में उन कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है जिनसे रामसरन वर्मा खेती करते हैं। फार्म हाउस पर बने केला रैपनिंग कक्षों के बगल बरामदे में रामसरन को अब तक मिले विभिन्न पुरस्कारों व सम्मान से संबंधित फोटो गैलरी सजाई गई है।
राज्यपाल फोटो गैलरी को देखते हुए फार्म हाउस के उत्तर दिशा में बने कार्यक्रम स्थल पर पैदल ही पहुंचेंगी। मंच तक पहुंचने के लिए बनाई गली के पश्चिम दिशा में केला की फसल का खेत है। थोड़े रकबे में देशी मटर की और पास में ही सरसों के पीले फूलों से लदी सरसों की फसल लहलहा रही है। मंच के पीछे टमाटर की फसल का खेत है। मंच के चारों ओर फसलों से सजे खेतों के बीच मंच से राज्यपाल किसानों को संबोधित करेंगी।
दिनभर होती रही सफाई
पद्मश्री के कृषि फार्म पर तैयारियों के साथ ही दौलतपुर को जाने वाले मार्ग पर भी दिनभर सफाई होती दिखी। सड़क किनारे का अतिक्रमण भी शुक्रवार को हटाया जा चुका था।
हरियाली की भी फिक्र
कृषि फार्म पर हरियाली का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है। रैंपनिंग चैंबर के सामने एक टीलेनुमा स्थान पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे बड़े गमलों में रखवाए गए हैं साथ ही पूरे परिसर में ढाई सौ के आसपास छोटे गमले में पौधे लगे हैं, जिनमें काफी संख्या में रंग-बिरंगे फूलों के हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 387 पुलिसकर्मी तैनात
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एक घंटा 40 मिनट के कार्यक्रम के लिए ड्यूटी पर लगाए गए सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी कार्ड जारी किया गया है। शनिवार को सभी पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी से संबंधित ब्रीफिंग की जाएगी। शुक्रवार को डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया।
पद्मश्री रामसरन वर्मा के यहां शनिवार को राज्यपाल के आगमन है। प्रगतिशील किसान पद्मश्री के फार्म हाउस पर ‘खेती की बात खेत पर’ राष्ट्रीय तकनीक सम्मेलन में आ रहीं राज्यपाल का ठीक 12 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। वे दोपहर 1:40 बजे तक रहेंगी। कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा का घेरा तैयार किया गया है।
एसपी डॉ. अरविंद चुतर्वेदी के निर्देश पर सुरक्षा ड्यूटी एएसपी अशोक कुमार ने लगाई है। इसमें राजपत्रित अधिकारी सहित कुल 387 पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी का ड्यूटी कार्ड भी तैयार किया गया है। शुक्रवार को करीब साढ़े 12 बजे जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंंह और एएपी डॉ. अरि‍विंद चतुर्वेदी पद्मश्री के फार्म हाउस पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि राज्यपाल की सुरक्षा में चार क्षेत्राधिकारी, 17 प्रभारी निरीक्षक, 60 उपनिरीक्षक, 206 कांस्टेबल, 80 महिला कांस्टेबल सहित यातायात व्यवस्था के लिए एक यातायात उपनिरीक्षक, 17 यातायात कांस्टेबल सहित दो अन्य कर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा में कोई चूक न होने पाए इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को शनिवार सुबह नौ बजे डयूटी स्थल पर तैनात होने से पहले एकत्र किया जाएगा। सभी को डयूटी संबंधित जानकारी ब्रीफ कर ड्यूटी चार्ट भी वितरित किया जाएगा। ड्यूटी में कई मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777