Adwani -Joshi बाबरी मामले में पेशी के लिए लखनऊ पहुंचे

लखनऊ, । अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा और विष्णु हरि डालमिया पर आरोप तय करेगी। आडवाणी व जोशी अदालत में पेशी के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं।
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनसे मिलने के लिए गेस्ट हाउस पहुंच गए। वहीं, मुरली मनोहर जोशी भी लखनऊ आ चुके हैं।
मामले में आरोपी केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि छह दिसंबर को अयोध्या में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे जिनमें मैं भी थी। यह खुला आंदोलन था जैसे आपातकाल के खिलाफ हुआ था। मुझे नहीं पता कि इस आंदोलन में क्या साजिश थी।
गौरतलब है कि अदालत अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने से जुड़े दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई कर रही है। महंत नृत्य गोपाल दास, महंत राम विलास वेदान्ती, बैकुण्ठ लाल शर्मा उर्फ प्रेमजी, चंपत राय बंसल, महंत धर्मदास एवं सतीश प्रधान को भी इस मामले में तलब किया गया।
सर्वोच्च न्यायालय ने 19 अप्रैल को निर्देश में कहा था कि आडवाणी (89), जोशी (83) और उमा (58) के अलावा बाकी सभी आरोपियों पर बाबरी ढांचा ढहाए जाने के मामले में आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा चलेगा।
न्यायालय ने मामले की सुनवाई रोजाना कराने और दो साल में सुनवाई समाप्त करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777