सैन फ्रांसिसको,। गूगल की कृत्रिम बुद्धिमतायुक्त अल्फा गो ने एक प्रदर्शनी मैच के दौरान गो खिलाड़ियों के एक दल को हरा दिया। गो एक रणनीतिक बोर्ड गेम है, जो दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है और इसका लक्ष्य विपक्षी की तुलना में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र को पाना होता है।
इस दल में चेन याओए, झो रुइयांग, शी यू और टांग वीसिं्कग जैसे चैम्पियन शामिल थे।
टेकक्रंच की शुक्रवार की रिपोर्ट में बताया गया कि मानव खिलाड़ी ने अल्फा गो से स्पष्ट रूप से हार मान ली।
गूगल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक स्मिथ ने एक ट्वीट में कहा, “यह एआई की सफलता को दिखाता है। अब लोग अपनी टीम में अल्फा गो को भी शामिल कर रहे हैं, ताकि खेल का मजा बढ़ जाए।“
पर्यवेक्षकों ने नोट किया कि गो चैंपियंस अल्फागो के खेल का निरीक्षण कर अपने खेल में सुधार कर रहे हैं।
Back to top button