Gwalior राजमार्ग पर ट्रकों की लाईन बन रही मुसीबत

झांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर झांसी-Gwalior के बीच लगनेवाले जाम से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। राजमार्ग पर स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर इस समय गेहूं से लदे ट्रकों की लम्बी कतारों से कई किलोमीटर लम्बा जाम लग रहा है। लाईन रेलवे क्रासिंग पर इस समय जाम की स्थिति बनी हुई है। तपती धूप में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल इस समय खेतों से गेहूं कट चुका है और किसानों का गेसे खरीदे गये गेहूं को ट्रकों द्वारा एफसीआई गोदामों में ले जाया जा रहा है। Gwalior राजमार्ग पर रेलवे क्रासिंग के आगे एफसीआई का गोदाम है। इस समय गेहूं से लदे सैकड़ों ट्रक गोदाम से लेकर रेलवे क्रासिंग के आसपास खड़े हो जाते हैं। सुबह सात बजे से पास में लगे धर्मकांटा पर ट्रकों का वजन किया जाता है। धर्मकांटा क्रासिंग के पास मुख्य मार्ग पर बना है और ट्रक वजन के लिए धर्मकांटे पर आते है। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जा जाती है।
हलांकि एफसीआई की ओर से गेहूं से लदे ट्रकों को पास में ही पालीटेक्निक कालेज के मैदान मेें खड़ा करने को कहा गया है। लेकिन ट्रक चालक इस मैदान में ट्रक नहीं खड़ा कर रहे हैं। जबकि अगर यहां पर ट्रक खड़े करे जाएं और एक-एक कर उनको धर्मकांटा पर लाकर वजन कराते हुए गोदाम में भेजा जाये तो वहां पर इस प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं होगी। वहीं ट्रक चालकों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777