BJP पनवेल चुनाव में जीती, कांग्रेस भिवंडी में

मुम्बई। महाराष्ट्र में पनवेल नगर निगम में BJP को पूर्ण बहुमत मिला जबकि कांग्रेस भिवंडी नगर निगम में विजेता बनकर उभरी। पनवेल, भिवंडी और मालेगांव निकाय चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए जिनके लिए चुनाव 24 मई को हुआ था।

78 सदस्य पनवेल नगर निगम में BJP ने 51 सीटें, राकांपा ने दो, कांग्रेस ने दो और पीडब्ल्यूपी ने 23 सीटें जीतीं। आरपीआई और BJP की सहयोगी शिवसेना एक भी सीट नहीं जीत सकीं।

महाराष्ट्र  प्रमुख रावसाहेब दानवे ने चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का स्वागत किया और कहा कि परिणाम उस दिन आये जब नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन वर्ष पूरे किये हैं।

90 सदस्यीय भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम में कांग्रेस ने 47, भाजपा ने 19, शिवसेना ने 12, सपा ने दो और आरपीआई ने चार सीटें जीतीं।

84 सदस्यीय मालेगांव नगर निगम में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि राकांपा दूसरे नम्बर पर रही। कांग्रेस ने 28 सीटें, राकांपा 20, शिवसेना 13, BJP नौ, जदएस छह, निर्दलीयों ने एक सीट जीती।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777