हंसी ठहाकों के बीच जनता को ‘‘यह हुई बात’’ ने दिया सन्देश
यह हुई बात-1
सत्य समर्पण संस्था की हास्य प्रस्तुति ‘यह हुई बात’ का मंचन 05 फरवरी 18 की शाम संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर के संत गाडगे प्रेक्षागृह में मंचित किया गया। अमित दीक्षित के संगीत निर्देशन में मंचित इस प्रस्तुति ने हास्य के द्वारा समाज को एक सन्देश दिया कि हर कुंवारा गलत नही होता और हर गलत कुंवारा भी नही होता।