लाइफस्टाइल

WhatsApp में आया सबसे काम का फीचर! 14 दिन आगे का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे

WhatsApp यूज़र्स अब पर्सनल और ग्रुप चैट में मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। इस फीचर की मदद से वे बिना ऑनलाइन आए, अपनी पसंद की तारीख और समय पर मैसेज भेज पाएंगे। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बुधवार से iOS और Android यूज़र्स के लिए इसे दुनिया भर में रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट के ज़रिए यूज़र्स 10 मिनट से लेकर 14 दिन पहले तक के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। टेकक्रंच (TechCrunch) के अनुसार, यूज़र्स चैट में मैसेज टाइप करके और सेंड बटन को दबाकर (लॉन्ग प्रेस करके) मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। इसके बाद वे वह तारीख और समय चुन सकते हैं, जब वे चाहते हैं कि मैसेज डिलीवर हो जाए। यूज़र अपने सभी शेड्यूल किए गए मैसेज देख सकेंगे और अगर वे उन्हें नहीं भेजना चाहते, तो उन्हें डिलीट भी कर सकेंगे। हालाँकि, अभी यह साफ नहीं है कि मैसेज का समय शेड्यूल करने के बाद, यूज़र उसे बदल पाएंगे या नहीं। इस अपडेट की एक और खासियत यह है कि अगर यूज़र का फ़ोन स्विच ऑफ है या उसमें नेटवर्क नहीं है, तब भी शेड्यूल किए गए मैसेज भेज दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777