यूपी विधानसभा चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, खुद कुंडा से उतरेंगे मैदान में
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और तमाम दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस शुरुआती लिस्ट में तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
कुंडा से खुद मैदान में उतरेंगे राजा भैया
पार्टी की पहली सूची के अनुसार, राजा भैया एक बार फिर अपनी परंपरागत सीट कुंडा से चुनाव लड़ेंगे। इस क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है और वह पहले भी यहां से चुनाव जीतते रहे हैं।
बाबागंज और प्रतापगढ़ से इन्हें मिला मौका
राजा भैया की पार्टी ने बाबागंज विधानसभा सीट से विनोद सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा प्रतापगढ़ सीट से कुलदीप पटेल को टिकट दिया गया है, जो जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि हैं। राजनीतिक हलकों में इस सूची को चुनाव की शुरुआती तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आगे की जाएगी।



