राज्य

शिरोमणि अकाली दल की राजग में वापसी, पंजाब में भाजपा के साथ मिल कर लड़ेगा चुनाव

शिरोमणि अकाली दल छह साल बाद मंगलवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया और उसने पंजाब में विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में घोषणा की।

अकाली दल ने मोदी सरकार के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ सितंबर 2020 में भाजपा से अपना 24 साल पुराना नाता तोड़ लिया था। अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे दिया था। मोदी सरकार ने बाद में उन तीनों कानूनों को निरस्त कर दिया था। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह महज एक राजनीतिक समझौता नहीं, बल्कि पंजाब के हित में बना एक ‘भावनात्मक गठबंधन’ है। उन्होंने कहा कि अकाली दल कोई नया राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि 106 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के साथ भारत की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक है। देश की आजादी के संग्राम से लेकर पंजाब की प्रगति और कल्याण तक में इस ऐतिहासिक पार्टी का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह गठबंधन राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और विकास को समर्पित है।

अकाली दल राजग के साथी के रूप में करेगा काम : अमित शाह

भाजपा और अकाली दल के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में अमित शाह ने अकाली दल के राजग में पुन: शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब पूरा देश श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मना रहा है, ऐसे समय में हम सभी के लिए आनंद का विषय है कि हमारा सबसे पुराना साथी शिरोमणि अकाली दल फिर से हमारे साथ आया है।” उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और अकाली दल के सभी नेताओं का राजग में स्वागत किया। अमित शाह ने कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा का चुनाव भाजपा और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे और आज से अकाली दल राजग के साथी के रूप में काम करेगा। गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में बातचीत बाद में होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777