विश्‍व

फिलिपींस में मोदी को मिला ऐसा तगड़ा सम्मान, देखती रह गई दुनिया!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे का दौरा किया और इसके पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखने के कार्यक्रम का नेतृत्व किया। फिलीपींस की तीन दिवसीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मनीला में स्थित सौ साल से भी पुराने ‘गुरुद्वारा खालसा दीवान’ में जाकर वे “बहुत धन्य” महसूस कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो भी मौजूद थे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि खालसा दीवान गुरुद्वारा एक सदी से भी अधिक समय से भारत और फिलीपींस के बीच जीवंत सांस्कृतिक और आपसी मानवीय संबंधों का प्रतीक रहा है।  मोदी ने गुरुद्वारे को अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व वाला केंद्र बताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर, सिख समुदाय ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वे दूसरों की सेवा करने और एक बेहतर दुनिया बनाने में सबसे आगे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777