विश्‍व

कैसे कपड़े पहन चीन के दुश्मन से मिले मोदी, ये अंदाज हुआ वायरल, असली खेल क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  कपड़ों की चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने पहली बार यह कपड़े पहने हैं। यह कपड़े पहनकर पीएम मोदी गाड़ी से निकले और ऑटो में बैठ गए। वैसे यह खबर इतनी छोटी नहीं है कि सिर्फ पीएम मोदी के कपड़ों तक सिमट कर रह जाए। असली खेल इससे बहुत बड़ा है। यह खेल क्या है वह समझने से पहले आप फिर भी एक बार इन कपड़ों के बारे में जान लीजिए। दरअसल पीएम मोदी ने जो कपड़े पहने हैं, उन्हें बारोंग तागा लोग कहते हैं। बारोंग तागा लोग फिलीपींस का पारंपरिक और आधिकारिक राष्ट्रीय पुरुष परिधान है। यानी यह फिलीपींस की नेशनल ड्रेस है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला में है। जहां दो बड़े शिखर सम्मेलन हो रहे हैं। इनमें से पहला है 23वां आसियान भारत शिखर सम्मेलन जो दक्षिण पूर्व एशिया के 11 देशों का एक प्रमुख क्षेत्रीय आर्थिक और राजनैतिक संगठन है। और दूसरा है ईस्ट एशिया समिट जो 19 प्रमुख देशों का एक बड़ा मंच है। जहां दुनिया की बड़ी महाशक्तियां जैसे भारत, अमेरिका, चीन, रूस और जापान एक ही मेज पर बैठते हैं। वैसे ईस्ट एशिया समिट के लिए पुतिन और जिनपिंग नहीं आ रहे लेकिन डॉनल्ड ट्रंप आ रहे हैं। मजे की बात देखिए कि अमेरिका ने अपनी तरफ से बोल दिया है कि डॉनल्ड ट्रंप पीएम मोदी से मिलेंगे।

आपको बता दें कि भारत के मुकाबले फिलीपींस की सड़कें और पुल उतने मजबूत नहीं है। ब्रह्मोस मिसाइल और इसके लांचर काफी भारी होते हैं। इसीलिए फिलीपींस चाहता है कि ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम या गाड़ियों में कुछ ऐसे बदलाव किए जाए ताकि वह हमारी सड़कों और पुलों पर आराम से चल पाएं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777