विश्‍व

पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा

ओटावा। भारत और कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे। ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी पीएम मोदी की यात्रा की तारीखों की जानकारी दी है। इस दौरे में दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

टोरंटो और ओटावा जाएंगे पीएम मोदी

ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे। पोस्ट में कहा गया, ”प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ हाल में हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में आई सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में ठोस नतीजे हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई है।”

व्यापार से लेकर सुरक्षा तक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

कार्नी के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने जल्द से जल्द व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर वार्ता पूरी करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसका उद्देश्य 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के प्रयासों को समर्थन देना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार को मार्क कार्नी के साथ हुई बातचीत को सौहार्दपूर्ण और सार्थक बताया था। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में ”सकारात्मक गति” को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और कनाडा मिलकर ”अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया” बनाने में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ सौहार्दपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई।

2030 तक दोगुना व्यापार करने का लक्ष्य

भारत और कनाडा के बीच आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने के लिए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर भी जोर दिया जा रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने इस समझौते पर बातचीत जल्द से जल्द पूरी करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। इसका मकसद 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के प्रयासों को गति देना है। इस समझौते से दोनों देशों के कारोबारियों को नए अवसर मिलने और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

भारत-कनाडा संबंधों को नई शुरुआत मिलने की उम्मीद

प्रधानमंत्री मोदी की कनाडा यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हमने भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और अपनी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों जिनमें व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क शामिल हैं, में ठोस नतीजे हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई।’

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777