राज्य

लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि, सीएम योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन

सरकारी अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने और प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक बनाने के लिए 23-24 अक्टूबर को लखनऊ में क्षमता निर्माण आयोग की क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना श्रृंखला-2026’ आयोजित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।

कार्यशाला में बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

एआई और डिजिटल बदलाव पर जोर

मिशन कर्मयोगी के तहत संस्थागत नेतृत्व, प्रशिक्षण संस्थानों की दक्षता, संकाय विकास, आपसी सहयोग और डिजिटल परिवर्तन पर चर्चा होगी। प्रशिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग और राज्यों की जरूरतों के अनुरूप सुधार की कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर रहेगा। इसके लिए ‘यूएनएनएटीआई’ पोर्टल का उपयोग किया जाएगा, जो 700 से अधिक प्रशिक्षण संस्थानों को साझा मंच उपलब्ध कराता है। कार्यशाला के निष्कर्ष राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण संस्थानों के बदलाव का ढांचा तैयार करने में शामिल किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777