राज्य

छात्रा वंशिका बनीं एक दिन की CDO, दिव्यांग बच्चे के आवास की समस्या को भी सुना

हरदोई। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत हरदोई में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सुरसा की कक्षा आठ की छात्रा वंशिका को एक दिन के लिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की प्रतीकात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पहल के जरिए छात्रा को प्रशासनिक कामकाज समझने और जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को करीब से जानने का अवसर मिला।

मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने वंशिका को प्रशासनिक कार्यप्रणाली, कार्यालय के दायित्वों, विकास योजनाओं और जनसुनवाई की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रा ने अधिकारियों के साथ बैठकर विभिन्न कार्यों को समझा और जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को भी जाना।

दिव्यांग बच्चे के लिए आवास की मांग का मामला सुना

कार्यक्रम के दौरान एक महिला अपने दिव्यांग बेटे लंकेश के लिए आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में पहुंचीं। महिला ने बताया कि उनका बेटा पूरी तरह दिव्यांग है और परिवार को उसके लिए सुरक्षित आवास की जरूरत है।

एक दिन की CDO की भूमिका निभा रहीं वंशिका ने इस मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी ली। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने संबंधित अधिकारी को परिवार की पात्रता के अनुसार जल्द आवास उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना है उद्देश्य

एक दिन की मुख्य विकास अधिकारी की प्रतीकात्मक भूमिका निभाकर वंशिका को अधिकारियों से संवाद करने, जनसमस्याओं को समझने और उनके समाधान की प्रशासनिक प्रक्रिया जानने का व्यावहारिक अनुभव मिला। इस पहल से छात्रा के आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, नेतृत्व कौशल और सामाजिक संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित ‘प्रतीकात्मक नेतृत्व’ कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से परिचित कराना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अवसर उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777