राज्य

युवाओं में UPSC-PCS की पुस्तकों का क्रेज, किताबों के शौकीनों के लिए आखिरी तीन दिन का मौका

अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डेन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले के 7वें दिन कविता, कहानी और व्यंग्य पर चर्चाओं का दौर चला। विभिन्न स्टालों पर लोग अपनी पसंद की किताबें तलाशते नजर आये। आज यहां बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें तलाशते और खरीदते नजर आये। राष्ट्रीय पुस्तक मेले में युवाओं के लिए हर तरह की परीक्षाएं भेदने की तैयारी करने वाली ढेरों किताबें मौजूद हैं।

मेले में आये युवाओं को सिर्फ कहानी, कविता, उपन्यास, बुक मार्क, स्टिकर-पोस्टर ही नहीं, प्रतियोगी परीक्षाएं भेदने वाली किताबें खूब पसंद आ रही हैं। उपकार प्रकाशन के स्टाल पर प्रतियोगिता दर्पण पत्रिका के साथ यूपीएससी, स्टेट सिविल सर्विसेज, सीसैट, नेट जेआरएफ सहित विभिन्न प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं की हिन्दी और अंग्रेजी किताबें छूट पर उपलब्ध हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों पर युवाओं की नजर

एनसीईआरटी पर आधारित अनेक विषयों के आब्जेक्टिव क्वेश्चन बैंक और करेंट अफेयर्स व सामान्य ज्ञान, रीजनिंग की ढेरों किताबें हैं। स्कूली विद्यार्थियों के लिए सिस्टम आप बेसिक अर्थमेटिक जैसी बहुत सी पुस्तकें हैं। प्रभात के स्टाल पर परीक्षा में मेरिट कैसे पाएं, आओ करें यूपीएससी क्रैक, आईआईटी में प्रवेश कैसे, इंग्लिश में पाएं अधिकतम क्लास जैसी बहुत सी किताबें हैं।

राजपाल में परीक्षार्थियों के लिए प्रेम मंजूषा, भारत की आवाज और आपका भविष्य आपके हाथ जैसी नयी सोच को दिशा देने वाली किताबें हैं। छात्रोपयोगी प्रेरक सामग्री याशिका, आर्यन बुक, पद्म बुक जैसे अन्य स्टालों पर बहुत हैं।

व्यंग्यकारों ने गुदगुदाया, व्यवस्था पर भी साधा निशाना

उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से गठित व्यंग्य सभा की ओर से छींटाकशी व्यंग्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यंग्यकारों ने अपनी धारदार और हास्य-व्यंग्य से भरपूर रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में पंकज प्रसून ने अपनी चुटीली व्यंग्य पंक्ति से समकालीन रिश्तों और वफ़ादारी पर कटाक्ष करते हुए कहा :- ज़रूरी नहीं कि आपका कुत्ता ही वफ़ादार निकले, कभी-कभार वफ़ादार भी कुत्ता निकल सकता है। मुकुल महान ने प्रेम के बदलते अंदाज़ पर अपनी विशिष्ट शैली में कहा :- प्यार सैफ नहीं, सेफ़ होना चाहिए और प्यार करीना से नहीं, करीने से होना चाहिए।

National Book Fair : बलरामपुर गार्डन में किताबों की महक

हिंसा से न्याय व्यवस्था तक पर कटाक्ष

अलंकार रस्तोगी ने बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर व्यंग्य करते हुए कहा कि जिस देश में कार पर मामूली खरोंच के लिए लोग एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाएं, वहां यमराज के भैंसे को ओवरटाइम करना ही पड़ेगा। अलंकार रस्तोगी ने बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर कुछ यूं व्यंग्य किया :- जिस देश में कार में महज़ खरोंच लगने के कारण लोग एक-दूसरे की जान ले लेते हों, वहां यमराज के भैंसे को ओवरटाइम तो करना ही पड़ेगा।

वहीं संजीव जायसवाल संजय ने न्याय व्यवस्था पर चुटकी लेते हुए सवाल किया :- एक जज का फ़ैसला ऊपर वाला जज उलट देता है और उसके ऊपर वाला जज उसे फिर से उलटकर सीधा कर देता है, ऐसे जजों को क्या कहते हैं? सर्वेश अस्थाना, के कांत अस्थाना एवं परवेश जैन ने भी अपने गद्य व्यंग्यों का पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में सभी व्यंग्यकारों को वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रताप ने सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777