राज्य

जेवर एयरपोर्ट पर स्विस राष्ट्रपति के दौरे ने खोले नए कनेक्शन के द्वार, यूपी की वैश्विक कनेक्टिविटी को मिला बड़ा बूस्ट

उत्तर प्रदेश की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मंगलवार को उस समय नया अंतरराष्ट्रीय आयाम मिला, जब स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन करीब 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पहुंचे। स्विस राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट की विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया।

प्रदेश सरकार की ओर से आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा, नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं आईआईडीसी दीपक कुमार और इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद ने उनका स्वागत किया। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा कि जेवर एयरपोर्ट का विकास स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की सहायक कंपनी कर रही है। ऐसे में राष्ट्रपति का दौरा प्रदेश और स्विट्जरलैंड के बीच एविएशन, तकनीक और निवेश सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

एयरपोर्ट की आधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

दौरे की शुरुआत एनआईए ऑफिस के अवनी बोर्ड रूम में एयरपोर्ट से संबंधित प्रस्तुति से हुई। राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित भी किया। इसके बाद एयरपोर्ट परिसर में लंच और ग्रुप फोटो हुआ। बाद में प्रतिनिधिमंडल दो हिस्सों में बंट गया। राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और चयनित अधिकारी एयरसाइड तथा एटीसी टॉवर के निरीक्षण के लिए गए, जबकि अन्य सदस्यों ने टर्मिनल, सुरक्षा क्षेत्र, बोर्डिंग गेट, एप्रन और बैगेज रिक्लेम समेत विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल दोपहर करीब दो बजे एयरपोर्ट से रवाना हुआ।

आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स में सहयोग की उम्मीद

स्विस प्रतिनिधिमंडल में स्विस राजदूत, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, राज्य सचिव और करीब 40 उद्योगपति भी शामिल रहे। इससे दौरा केवल एयरपोर्ट निरीक्षण तक सीमित न रहकर संभावित औद्योगिक एवं कारोबारी साझेदारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हो गया। उत्तर प्रदेश में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में निवेश के लिए तैयार किए जा रहे वातावरण के बीच स्विस उद्योग जगत की मौजूदगी से भविष्य में नई साझेदारियों की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777