साइबर संवाद

मनोहर लाल ने लॉन्च की ‘प्रगति-50’ पहल, देश के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के नए रोल मॉडल

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को यहां ‘प्रगति-50’ पहल की शुरुआत की जिसके तहत देश के 24 राज्यों के 50 शहरों को स्वच्छता के मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जायेगा। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने आज बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई 51वीं प्रगति बैठक में दिये गये निर्देशों के तहत शुरू की गयी है। इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत ठोस कचरा प्रबंधन, इस्तेमाल किये गये जल के प्रबंधन, स्वच्छता और नागरिक भागीदारी के क्षेत्र में बेहतर मानक स्थापित करना है।

मनोहर लाल ने कहा कि चयनित 50 शहर नियमित स्वच्छता कार्यों से आगे बढ़कर दिखायी देने वाली स्वच्छता के उच्च मानकों को हासिल करेंगे। इनमें प्रमुख शहरों के अलावा सांस्कृतिक महत्व वाले, प्रमुख पर्यटन स्थलों और आर्थिक केंद्रों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पहल के तहत तय समयसीमा में परिणाम आधारित आकलन और तकनीक आधारित निगरानी के माध्यम से प्रगति की लगातार समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं हर दो महीने में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर इन शहरों की प्रगति पर नजर रखेंगे।

दुर्गापुर में खुला इनोवेशन सेंटर

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि पिछले एक दशक में स्वच्छता जन आंदोलन से आगे बढ़कर जीवनशैली का हिस्सा बनी है। उन्होंने कहा कि मॉडल शहरों की यह पहल निर्धारित समयसीमा में ‘गार्बेज फ्री सिटी’ के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगी। उन्होंने राज्यों और शहरी स्थानीय निकायों से सूक्ष्म स्तर की कार्ययोजनाएं तैयार कर उनके तेजी से क्रियान्वयन का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत टेस्ट बेड एवं इनोवेशन सेंटर, स्वच्छता स्टार्टअप के तीसरे समूह और स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन डिजिटल कोष समेत कई पहल शुरू की गयी। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने सीएसआईआर-सीएमईआरआई के सहयोग से दुर्गापुर में स्वच्छ भारत टेस्ट बेड एवं इनोवेशन सेंटर शुरू किया है, जहां स्वच्छता तकनीकों के अनुसंधान, उत्पाद विकास, परीक्षण, सत्यापन, प्रमाणन और क्षमता निर्माण पर काम होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777