खेल-खिलाड़ी

Women’s Asia Cup जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर गतिरोध लगातार दूसरे साल भी जारी रहा जब खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने यहां श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता। खिताबी जीत के बाद हालांकि पुरस्कार वितरण समारोह के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नहीं आईं।

पिछले साल भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी और पदक लेने से इनकार कर दिया था। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं। भारतीय टीम को अभी तक वह एशिया कप ट्रॉफी नहीं मिली है, जिसे बाद में एसीसी के कार्यालय में रखा गया था।

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पिछले साल ट्रॉफी के बिना ही मंच पर जश्न मनाया था। इस बार बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया द्वारा नंदनी शर्मा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पदक दिए जाने के बाद भी भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी पुरस्कार वितरण समारोह के लिए मैदान पर नहीं लौटीं। श्रीलंकाई टीम ने नकवी से उपविजेता का चेक स्वीकार किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777