खेल-खिलाड़ी

Garrett Tan ने World Championships में लक्ष्य सेन को हराकर उलटफेर किया

युवा अमेरिकी बैडमिंटन खिलाड़ी गैरेट टैन ने शुक्रवार को भारत से रवाना होने के लिए अपनी उड़ान बुक कर रखी थी लेकिन अब उन्हें शायद इसमें बदलाव करना पड़ सकता है। अमेरिका के 18 वर्षीय टैन ने बुधवार को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को दूसरे दौर के रोमांचक मुकाबले में 19-21, 21-19, 21-17 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। टैन अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खेलने के इरादे से पहुंचे थे।

शुरुआत में वह गैरेट पर फ्रंट कोर्ट में काफी दबाव बना रहे थे। इसलिए हम उन्हें वहां से दूर रखना चाहते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले गेम और दूसरे गेम की शुरुआत में वह हाफ स्मैश कर रहे थे और फिर बहुत तेजी से आगे आ रहे थे। इसलिए हमने खेल की गति थोड़ी धीमी करने की कोशिश की।’’ टैन को एक शॉट के दौरान सिर पर चोट लगी और उन्हें चक्कर जैसा महसूस हुआ।

इस घटना ने उन्हें कुछ सप्ताह पहले हुई ऐसी ही घटना की याद दिला दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्लाइड करने गया और फिर मेरे सिर पर हल्की चोट लगी। मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था क्योंकि कुछ सप्ताह पहले मेरे पिछले मैच में भी ऐसा ही हुआ था।’’ लिन ने उन्हें संयम बनाए रखने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उससे कहा कि बस खुद को रीसेट करो। अंक बेहद करीबी हो रहे थे और मुकाबला निर्णायक दौर में पहुंच गया था। एक खिलाड़ी के तौर पर उस स्थिति में आप एक समय में सीमित चीजों पर ही ध्यान दे सकते हैं।

इसलिए मैंने उससे कहा कि संयम बनाए रखो, ध्यान केंद्रित रखो और सिर्फ मौजूदा अंक पर ध्यान दो। टैन ने ठीक ऐसा ही किया। टैन ने 18-16 के स्कोर पर जोरदार जंप स्मैश लगाया।

इसके बाद सेन की सर्विस लंबी हो गई और टैन ने क्रॉस-कोर्ट स्मैश लगाकर चार मैच प्वाइंट हासिल कर लिए। अमेरिकी खिलाड़ी ने अंततः मुकाबला तब अपने नाम कर लिया जब फ्रंट कोर्ट पर शॉट लेने के लिए आगे बढ़ते समय सेन फिसल गए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777