मनोरंजन

Rohit Saraf की Heer Ranjha में कौन बनेगी हीरोइन? मेकर्स को अब भी है नए चेहरे की तलाश

बॉलीवुड अभिनेता रोहित सराफ जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘हीर रांझा’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पहला शेड्यूल सितंबर 2026 से शुरू होगा। इस रोमांटिक फिल्म का निर्देशन साजिद अली करेंगे, जबकि एकता कपूर इसे अपने बैनर तले प्रोड्यूस कर रही हैं।

रोहित सराफ के अपोजिट होगा नया चेहरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स रोहित सराफ के साथ एक नए चेहरे को लॉन्च करना चाहते हैं। फिलहाल फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है। जैसे ही किसी अभिनेत्री का चयन होगा, मेकर्स आधिकारिक घोषणा करेंगे।
स्क्रिप्ट पर चल रहा काम
बताया जा रहा है कि निर्देशक साजिद अली की टीम इस समय फिल्म की लोकेशन और स्क्रीनप्ले को अंतिम रूप देने में जुटी है। वहीं रोहित सराफ भी अपने किरदार की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में कास्टिंग पूरी होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777