खेल-खिलाड़ी

National Record होल्डर Srihari Nataraj ने दिखाया दम, Semifinal में किया क्वालीफाई

भारत के कार्तिक बुडिगिना राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा तैराकी प्रतियोगिता में पदक जीतने से मामूली अंतर से चूक गए। वह शुक्रवार को पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में चौथे स्थान पर रहे।

बुडिगिना ने फाइनल में 57.57 सेकंड का समय निकाला। इस स्पर्धा में भारत के दूसरे तैराक इमाम अली ने 1:03.73 मिनट का समय लेकर सातवां स्थान हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के नाथन हेंड्रिक्स ने 54.54 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

स्कॉटलैंड के स्टीफन क्लेग ने 55.16 सेकंड के साथ रजत, जबकि इंग्लैंड के मैथ्यू रेडफर्न ने 56.86 सेकंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। एस13 वर्ग दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए निर्धारित पैरा तैराकी श्रेणी है। इससे पहले हीट में हिस्सा लेने वाले सभी आठ तैराकों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777