कारोबार

82.65 अंक फिसला NSE NIFTY का शेयर, जानें कौन हैं टॉप पर

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होना इसकी मुख्य वजह रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.44 अंक की गिरावट के साथ 75,795.42 अंक पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 82.65 अंक फिसलकर 22,876.85 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में मुख्य रूप से टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स के शेयर घाटे में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, मारुति, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीए) के शेयर लाभ में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,937.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, “सोमवार को मामूली सुधार के बावजूद बाजार में कमजोरी बनी हुई है। बाजार की स्थिति बाजार में तेजी के पक्ष में नहीं है। एफआईआई द्वारा बिकवाली जारी रहने की संभावना है। खबरों का प्रवाह सकारात्मक नहीं है।” एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। सोमवार को ‘राष्ट्रपति दिवस’ के उपलक्ष्य में अमेरिकी बाजार बंद रहे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777