पंजाब

7.6 फुट लंबा पंजाब पुलिस का पूर्व कांस्टेबल तस्करी में गिरफ्तार, इंडिया गॉट टैलेंट शो में आया था नजर

पंजाब पुलिस में 7.6 फुट के कॉन्स्टेबल रहे जगदीप सिंह को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने तरनतारन से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अपनी कद काठी से जाना जाते जगदीप सिंह इंडिया गॉट टैलेंट शो में भी नजर आ चुका हैं। कुछ समय पहले ही पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद से इस्तीफा दे चुका है।

दो साथियों को भी किया गिरफ्तार
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने जगदीप सिंह के साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाना है। जिसके बाद इनका रिमांड लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी।

आरोपी अपनी गाड़ी पर पंजाब पुलिस का स्टीकर भी लगाकर घूमता था। फिलहाल स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी हेरोइन का धंधा कर रहा है।

इसी के आधार पर सेल ने तरनतारन में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी भी थे।

टीम ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पता चला है कि आरोपी जगदीप सिंह कुछ दिनों में अमेरिका भी जाने वाला था।

उल्लेखनीय है कि जगदीप सिंह अपनी कद काठी के कारण काफी चर्चा में रहता था। कुछ महीने पहले ही उसने पारिवारिक कार्य का हवाला देकर पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777