उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी की 4 हजार दिव्यांग बेटियां चयनित, अक्टूबर से मिलने जा रही मुफ्त ई-ट्राईसाइकिल

प्रदेश में स्कूल या फिर शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली दिव्यांग छात्राओं को अक्टूबर से ई-ट्राईसाइकिलें वितरित की जाएंगी। योजना के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आवेदन सत्यापित करके चार हजार छात्राओं को चयनित किया है। जिन्हें पहले चरण में लाभान्वित किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने पढ़ने-लिखने वाली 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र की दिव्यांग छात्राओं के लिए इस वर्ष योजना संचालित की थी। ताकि उन्हें पढ़ाई-लिखाई में संसाधनों का अभाव न रहे। योजना के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 छात्राओं के आवेदन मांगे हैं। इनमें 100 से 40 फीसद दिव्यांगता वाले लाभार्थियों को साइकिलें दी जाएंगी। ई-ट्राईसाइकिल की कीमत 65 हजार रुपये है।

उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय अमित कुमार राय ने बताया कि अब तक सभी जिलों से मिले आवेदनों का सत्यापन करके चार हजार छात्राओं का चयन किया है। ई-ट्राईसाइकिल संस्था के माध्यम से खरीदी जाएंगी। इसकी पहली बिड हो गई है। इसी माह प्रक्रिया पूरी करके अक्टूबर से वितरण शुरू करेंगे। इसके अलावा आवेदन और सत्यापन कार्य जारी है।

दिव्यांगों को नहीं मिली इस वर्ष की पेंशन

दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन भुगतान में और सरलता व पारदर्शिता लागू करने के लिए एसएनए स्पर्श पोर्टल लागू किया जाएगा। ये कार्य अंतिमचरण पर है। इस कारण इस वित्तीय वर्ष की 80 या उससे अधिक दिव्यांगता वाले प्रदेश के करीब दो लाख दिव्यांगों को तीन-तीन माह की दोनों किस्तें नहीं मिली है। नई व्यवस्था लागू होते ही खातों में पेंशन भेजी जाएगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777