कारोबार

35 पैसे के शेयर ने बदली किस्मत, झटके में निवेशक बन गए करोड़पति

शेयर बाजार में कई ऐसी कंपनियां हैं जिनके स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल किया है। इनमें से कुछ पेनी स्टॉक भी शामिल हैं। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक Flomic Global Logistics का है। दो साल पहले यह स्टॉक 0.35 पैसे का था। जो अब 143.25 रुपए प्रति स्टॉक का हो गया है। लगभग दो साल के समय में 409 गुना बढ़ गया है। एक लाख रुपए की रकम के हिसाब से देखें तो इस शेयर ने सालभर में करोड़पति बना दिया है।

28 मार्च 2019 को बीएसई इंडेक्स पर स्टॉक की कीमत 0.35 पैसे थी। अब ये 143.25 रुपए प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गई है। यानी निवेशकों को लगभग 40,830 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। पिछले छह महीनों में शेयर की कीमत 7.62 रुपए से बढ़कर 143.25 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। ये लगभग 1,780 प्रतिशत की ग्रोथ है।

वहीं, साल 2021 में, यह स्टॉक 1.95 रुपए के स्तर से 143.25 रुपए के स्तर तक पहुंच गया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को लगभग 7,245 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में, फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयर की कीमत 1.22 रुपए के स्तर से बढ़कर 143.25 रुपए के स्तर तक पहुंच गई है। ये लगभग 11,640 प्रतिशत की वृद्धि है।

रकम के हिसाब से देखें तो छह महीने में एक लाख रुपए 18.80 लाख रुपए बन गए हैं। अगर निवेशक ने एक साल पहले 1 लाख का निवेश किया होता और तो उसकी रकम 1.17 करोड़ रुपए हो गई होगी। इसी तरह, अगर निवेशक ने 0.35 पैसे प्रति शेयर के स्तर पर 1 लाख का निवेश किया हो, तो आज 4.09 करोड़ रुपए बन गए होंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777